विलय सौदों से अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी
न्यूयार्क, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। निवेशकों के विलय और अधिग्रहण सौदों को आर्थिक मंदी दूर होने का संकेत समझने से अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख रहा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जेरॉक्स ने सोमवार को बिजनेस प्रोसेसिंग कंपनी एफिलिएटेड कंप्यूटर सर्विस को 6.4 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की।
स्वास्थ्य उत्पादों की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी जानसन एंड जानसन ने भी सोमवार को 44.4 करोड़ डॉलर में बायोटेक कंपनी क्रूसेल एनवी में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की।
बेल्जियम की दवा, रसायन और प्लास्टिक निर्माता कंपनी सोलवी ने सोमवार को कहा कि वह अपनी दवा इकाई अपने अमेरिकी साझेदार एब्बोट लैबोरेटरिज को करीब 6.6 अरब डॉलर में बेचेगी।
डाउ जोंस सूचकांक 124.17 अंक बढ़कर 9,789.36 पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड एंड पुअर 500 सूचकांक में 18.60 अंकों की वृद्धि हुई और यह 1,062.98 पर बंद हुआ। नास्डैक सूचकांक 39.82 अंक बढ़कर 2,130.74 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications