अलबरदेई को सम्मानित करेगा भारत
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल आईएईए के अध्यक्ष मोहम्मद अलबरदेई को नि:शस्त्रीकरण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान करेंगी।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले वर्ष नवंबर में अलबरदेई को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित किया था।
उल्लेखनीय है कि आईएईए के अध्यक्ष 67 वर्षीय अलबरदेई ने आईएईए के साथ भारत द्वारा किए गए सुरक्षा समझौते को कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस समझौते ने भारत को पिछले वर्ष 6 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु व्यापार में प्रवेश कराने के लिए परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह के लिए रास्ते खोल दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications