कर्मचारियों से मशविरा किए बगैर वेतन में कटौती नहीं : पटेल
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को एयर इंडिया के पायलटों से आग्रह किया कि वे अपना आंदोलन समाप्त कर काम पर लौट आएं। पटेल ने पायलटों को भरोसा दिलाया कि वेतन कटौती संबंधी कोई भी फैसला पायलटों से मशविरा करने के बाद ही किया जाएगा।
पटेल ने संवाददाताओं को बताया, "उत्पादकता संबंधी प्रोत्साहनों (पीएलआई) में कटौती के संबंध में कोई भी औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है। मैं सभी कर्मचारियों और पायलटों से आग्रह करता हूं कि वे काम पर लौट आएं। सरकार एयर इंडिया को ऊंची उड़ान भरते देखना चाहती है।"
पटेल ने कहा कि एयर इंडिया प्रबंधन इस बात पर सहमत हुआ है कि वेतन कटौती संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले कर्मचारियों से मशविरा किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications