उत्तर कोरिया से अब अधिक उपयोगी वार्ता : संयुक्त राष्ट्र
न्यूयार्क, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों के प्रमुख ने सोमवार को कहा है कि उत्तर कोरिया और संयुक्त राष्ट्र के बीच अब अधिक उपयोगी चर्चा हुई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने रविवार को उत्तर कोरिया के विदेश उप मंत्री पाक जिल यॉन से मुलाकात की। उन्होंने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम और मानवीय सहायता जैसे कई अनसुलझे मुद्दों पर चर्चा की।
संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों के उप महासचिव बी.लिनन पास्को ने कहा कि पिछले महीनों की तुलना में यह चर्चा बहुत अधिक उपयोगी रही। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के बावजूद उत्तर कोरिया के मित्रवत रुख अपनाने का विश्वास नहीं किया जा सकता।
इस बात की भी कोई जानकारी नहीं दी गई कि उत्तर कोरिया से वार्ता में गतिरोध दूर करने पर कोई प्रगति हुई या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications