बिहार में नाव पलटने से 7 की मौत
पटना, 29 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में एक नदी में नाव पलटने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि अभी भी 40 लोगों के लापता होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
खगड़िया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को दशहरा के मौके पर अलौली में मेला लगता है जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात मेला देखकर लोग नाव से करेह नदी पार कर रहे थे, तभी फुलतेरा घाट के समीप नाव पलट गई।
उन्होंने बताया कि इस नाव पर करीब 40-50 लोग सवार थे। अब तक सात शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। लापता लोगों की खोज के लिए गोताखोरों को लगाया गया है, जिसमें ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार इस नाव पर सवार लोगों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications