त्रिनिदाद में मिल सकते हैं भारत-पाक प्रधानमंत्री
समाचार पत्र 'डान' ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात विदेश मंत्रियों और विदेश सचिवों की न्यूयार्क में हुई मुलाकात को त्रिनिदाद में आगे बढाने का मौका मिल सकता है।
न्यूयार्क में दोनों विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने इस बात की तरफ इशारा भी किया था कि दूसरी बैठक के लिए राष्ट्रमंडल सम्मेलन अगला अवसर हो सकता है।
न्यूयार्क में भारत के विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के साथ बातचीत के बाद कुरैशी ने कहा, "मैंने अपने समकक्ष को भविष्य के लिए एक खाका तैयार करने की सलाह दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications