कानून की कसौटी पर खरा साबित नहीं हुआ बोफोर्स मुद्दा : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यहां संवाददाताओं को बताया, "बोफोर्स एक भूत या एक प्रेत बन गया है, जिसे विपक्ष राजनीतिक लाभ के लिए बार-बार जिंदा करता रहता है।"
तिवारी ने कहा, "जब भी यह मामला, चाहे देश में या विदेश में किसी अदालत के समक्ष गया, कानून की कसौटी पर यह कभी नहीं टिक पाया।"
तिवारी ने कहा, "मैं समझता हूं कि इस मामले को बंद कर देना चाहिए।"
तिवारी ने आगे कहा, "पिछले डेढ़ दशक से इस मामले के तथ्यों व स्थितियों की जानकारी जुटा रही सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) अब इस नतीजे पर पहुंची है कि इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके लिए कानूनी स्तर पर कुछ किया जा सके।"
इसके पूर्व दिन में सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसने क्वोत्रोकी के खिलाफ सभी मामले रोकने का निर्णय लिया है। क्वोत्रोकी पर वर्ष 1986 में स्विडिश कंपनी बोफोर्स एबी से भारतीय सेना के लिए हुए 1.2 अरब डॉलर के तोप सौदे में दलाली लेने का आरोप है। लेकिन क्वोत्रोकी ने इस आरोप से इंकार किया है।
महाधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम ने प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से यह बयान दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications