सोपोर में हमले में सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद (लीड-1)
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजधानी श्रीनगर से 54 किलोमीटर दूर सोपोर शहर में एक पुराने बस स्टैंड के पास सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में तीन जवान और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सभी घायलों को सोपोर के जिला अस्पताल लाया गया जहां गंभीर रूप से घायल रमेश आलोहिया, प्रताप सिंह और डी.आर.सिंह ने दम तोड़ दिया।"
सीआरपीएफ के तीनों जवान 179 बटालियन के थे।
पुलिस ने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी आभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications