कर्नाटक में 3,500 सरकारी चिकित्सकों ने दिया इस्तीफा
मुख्य सचिव सुधाकर राव ने चिकित्सकों से 4 अक्टूबर तक रुकने की अपील की थी लेकिन चिकित्सकों ने उसे अस्वीकार कर दिया।
चिकित्सकों के प्रवक्ता जी.ए. श्रीनिवास ने आईएएनएस को बताया, "वर्ष 2005 से ही सरकार आश्वासन दे रही है। हमने मुख्य सचिव के साथ बैठक करने की अपील को अस्वीकार कर दिया है और 3,681 चिकित्सकों ने अपना इस्तीफा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के निदेशक को सौंप दिया है।"
उल्लेखनीय है कि विदेश सचिव निरुपमा राव के पति सुधाकर राव बुधवार को मुख्य सचिव के पद से रिटायर हो रहे हैं। सुधाकर राव की नियुक्ति केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के सदस्य के रूप में हो रही है। राव ने चिकित्सकों को बैठक के लिए आमंत्रित किया था।
श्रीनिवास ने कहा कि मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा के साथ रविवार को बैठक होने की संभावना थी।
श्रीनिवास ने आईएएनएस को बताया कि हमने मुख्य सचिव से कहा है कि हमें चार अक्टूबर तक रुकने को कहने की बजाय सरकार को निर्णय लेने दीजिए।
चिकित्सक यह मांग कर रहे हैं कि उनका वेतन 18,500 से बढ़ाकर 35,000 रुपये प्रति महीने किया जाए।
गौरतलब है कि सरकार 3,000 से लेकर 8,000 तक बढ़ाने की पहल कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications