बच्चों के प्रति सख्त रवैया बुरा नहीं!
एक अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है।
शोधकर्ताओं ने पाया कि उन बच्चों में नेतृत्वकारी गुण अधिक होते हैं जिनका विकास अभिभावकों के कड़े अनुशासन में होता है, जहां अभिभावक बच्चों के प्रति सहयोगात्मक होने की बजाए उनके लिए सीमाएं और आकांक्षाएं निर्धारित कर देते हैं।
ये बच्चे गंभीर नियम नहीं तोड़ते हैं। जो बच्चे नियम-तोड़ने के काम में लिप्त होते हैं उनमें नेतृत्वकारी गुण कम होते हैं।
यदि बच्चों की परवरिश अच्छी हो और अभिभावक उनके लिए लक्ष्य तय करें तो भविष्य में बच्चों में नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं और वे उन चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ते हैं।
इससे बच्चों को नियमों का महत्व जानने का अवसर मिलता है और बच्चे अपने माता-पिता से सीखते हैं कि किस तरह नियमों के तोड़े बिना अपने लक्ष्यों को पूरा करना है।
रोटमेन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की प्रोफेसर मारिया रोतुंदो, सिएटल्स माइकल जी. फोस्टर स्कूल ऑफ बिजनिस के ब्रुस एवोलिओ और एरीजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के फ्रेड वालुम्बवा ने संयुक्त रूप से यह अध्ययन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications