दिल्ली में स्कूली बस पलटने से 9 बच्चे घायल (लीड-1)
पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह 7.45 बजे दक्षिणी दिल्ली के आर.के.पुरम में एक चौराहे के समीप हुई। बस में जी.डी. गोयनका स्कूल के 30 से अधिक बच्चे सवार थे।
पुलिस के अनुसार स्कूल के दो शिक्षकों और नौ छात्रों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।
स्कूल के एक अध्यापक ने आईएएनएस को बताया, " घटना के समय बस में कक्षा 4 के 22 छात्र और चार शिक्षक सवार थे।"
पुलिस ने आर.के.पुरम थाने में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications