डीएमआरसी की छ: लाइनों को मिलेंगे इंद्रधनुषी नाम
वर्ष 2010 में शुरु होने वाली तीन नयी मेट्रो लाइने 'ग्रीन', 'वायलेट' और 'ओरेंज' लाइन के नाम से शुरू की जायेंगी।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया," इंद्रलोक-मुंडका लाइन, केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर मेट्रो लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को क्रमश: ग्रीन लाइन, वायलेट लाइन और ओरेंज लाइन के नाम से जाना जाएगा। "
गौरतलब है कि अभी तक दिलशाद गार्डन से रिठाला को रेड लाइन, केंद्रीय सचिवालय से जहांगीरपुरी को येलो लाइन और द्वारका सेक्टर 9 से यमुना बैंक जाने वाली लाइन को ब्लू लाइन के नाम से जाना जाता है।
मौजूदा तीन लाइनों के विस्तार तथा तीन नईलाइनों की शुरूआत कर सितंबर 2010 तक नोएडा और गुड़गांव को पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के साथ जोड़ा जायेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications