मिजोरम में सैंकड़ों बच्चे शिक्षा से वंचित: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में छह साल से लेकर 14 साल के लगभग 15,000 बच्चे स्कूली शिक्षा से वंचित हैं।

मिजोरम शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक,"राज्य में 15,000 बच्चों के अशिक्षित पाए जाने के बाद सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत शिक्षा स्वयंसेवको और मोबाइल शिक्षकों को राज्य के सूदूरवर्ती गावों में भेजा है।"

मोबाइल शिक्षक बच्चों और उनके अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में नामांकन कराने के लिए राजी करेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार मिजोरम के दक्षिणी में स्थित लुंगलेइ, लवांगलेइ, और साइहा और पूरब में स्थित मामित जिले के बच्चे सबसे ज्यादा शिक्षा से वंचित हैं। इसका मुख्य कारण शिक्षा संस्थाओं से उनकी दूरी है, यहां गरीबी, बाल श्रम और अभिभावकों की अज्ञानता भी गंभीर समस्या है।

रिपार्ट के अनुसार इन 15,000 बच्चों में से 40 प्रतिशत बच्चों ने स्कूल बीच में ही छोड़ दिया था और बाकी बच्चों ने स्कूलों में कभी दाखिला नहीं लिया।

रिपोर्ट के अनुसार अक्सर अपना घर एक गावं से दूसरे गांव में बदल देने की वजह से पिछड़े बच्चों को स्कूलों तक लाना काफी कठिन है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+