स्कूल खुलने पर हंगामा,बस फूंकी
गुस्साए परिवार के सदस्यों ने और अधिक मुआवजे की मांग करते हुए पथराव किया और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी)की लो फ्लोर की एक वातानुकूलित बस को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारी घटना की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग कर रहे थे।
हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब मंगलवार को फिर से स्कूल खुलने पर गुस्साए अभिभावक और अन्य लोग स्कूल के बाहर सुबह करीब 7.30 बजे जमा हुए। प्रदर्शनकारी इस घटना की जांच सीबीआई से कराने और मुआवजा की राशि 5 लाख रुपये करने की मांग करने लगे। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने मुआवजे के तौर पर 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"प्रदर्शनकारी अचानक भड़क गए। रास्ते पर जा रहे वाहनों पर पथराव करने लगे। दिल्ली परिवहन की एक बस में आग लगा दी। साथ ही दिल्ली और गाजियाबाद राजमार्ग को अवरुद्व कर दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications