ईरान में प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण उकसाने वाला है: अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने सोमवार को देर शाम कहा कि ये परीक्षण ईरान के उकसावे के उस स्वभाव के हिस्सा हैं, जिसके तहत उसने कई वर्षो से अंतर्राष्ट्रीय मंच पर काम किया है।
रूसी विदेश मंत्री सर्जे लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौके पर न्यूयार्क में ईरान के विदेश मंत्री मैनुचर मोत्ताकी से मुलाकात की और इन परीक्षणों पर मास्को की गहरी चिंता से उन्हें अवगत कराया। लावरोव ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ यथा संभव अधिक से अधिक सहयोग करने का तेहरान से आग्रह किया।
लावरोव ने कहा कि यदि प्रक्षेपास्त्र परीक्षण नहीं रोके जाते हैं, तो कम से कम ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम पर जारी अनसुलझे विवाद के कारण इससे अधिक से अधिक बचना चाहिए।
यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रतिनिधि जेवियर सोलाना ने ईरान और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु वार्ताकारों की गुरुवार को जेनेवा में आयोजित बैठक के पूर्व संघ की चिंता का इजहार किया।
गिब्स ने ईरान से आग्रह किया है कि वह आईएईए के निरीक्षकों को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों तक पहुंचने का अवसर तत्काल सुलभ कराए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications