एससीओ के प्रधानमंत्रियों की बैठक बीजिंग में होगी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान व उज्बेकिस्तान, एससीओ के पर्यवेक्षक देशों तथा अन्य प्रासंगिक देशों के नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
बैठक के दौरान पिछले जून महीन में येकैतरिनबर्ग (रूस) में संपन्न हुई एससीओ की वार्षिक बैठक में वैश्विक वित्तीय संकट से निपटने और सांस्कृतिक व क्षेत्रीय सहयोग को लेकर बनी सहमति को लागू करने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications