गोवा में पुलिस ने पर्यटन मंत्री से की पूछताछ
पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक मिकी को 17 सितम्बर को दक्षिण गोवा के एक पांच सितारा होटल के कैसिनो के अधिकारियों को धमकी देने और होटल प्रशासन से कथित रूप से 3.6 लाख रुपये वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
अपराध शाखा के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रकांत सलगांवकर ने कहा कि पर्यटन मंत्री से कैसिनो के विवादास्पद दौरे के संबंध में पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि मिकी का बयान रिकार्ड कर लिया गया है।
सलगांवकर ने कहा कि मिकी को पूछताछ के लिए एक बार और बुलाया जा सकता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मिकी को सीसीटीवी कैमरे की तस्वीर भी दिखाई गई, जिसमें उन्हें जुआ खेलते दिखाया गया।
दूसरी ओर मिकी ने कहा कि वह निर्दोष हैं। उन्होंने कहा, "मैं वहां केवल जुआ खेलने गया था। मैंने किसी को धमकी नहीं दी।"
मिकी ने पहले कहा था कि मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और राज्य के गृह मंत्री रवि नायक ने राज्य में राकांपा की छवि धूमिल करने के लिए उनके खिलाफ साजिश रची है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications