क्वात्रोकी के खिलाफ सभी मामले बंद करेगी सरकार
महाधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम ने प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन की पीठ को इसकी जानकारी दी। न्यायालय 1997 में दाखिल उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें क्वात्रोकी के लंदन स्थित बैंक खाते को जब्त करने की मांग की गई थी।
क्वात्रोकी पर आरोप है कि भारतीय सेना के लिए 1986 में स्वीडन की हथियार निर्माता कंपनी बोफोर्स एबी से तोप खरीद के 1.2 अरब डॉलर के सौदे में उसने बिचौलिए के तौर पर रिश्वत ली थी। क्वात्रोकी ने इस आरोप से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications