शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 160 अंक उछला (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने सुबह 136.11 अंकों की बढ़त के साथ 16829.11 पर कारोबार की शुरुआत की और 16907.84 के उच्चतम और 16802.80 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचने के बाद 16,852.91 पर बंद हुआ।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 0.20 अंक की मामूली बढ़त के साथ 4959.15 पर कारोबार की शुरुआत की। यह 5020.25 के उच्चतम और 4959.10 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचने के बाद 5006.85 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में भी क्रमश: 37.87 और 69.34 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप 6264.80 और स्मॉल कैप 7519.59 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में से केवल रियलिटी सेक्टर के शेयरों में 0.65 फीसदी की गिरावट देखी गई। सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऑटो सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक था और 1660 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1104 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications