सुरक्षा तंत्र को आधुनिक बनाएंगे चिदंबरम
गृह मंत्री के साथ अमेरिका गए अधिकारियों ने कहा कि चिदंबरम नई दिल्ली में अमेरिकी केंद्र की तर्ज पर आधुनिक तकनीक से लैस एक केंद्र की स्थापना करना चाहते हैं जो भारत की चुनौतियों से निपटने में सक्षम हो।
चिदंबरम ने अमेरिकी दौरे में न्यूयार्क में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के नेतृत्व वाली न्यूयार्क पुलिस विभाग और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। गृह मंत्री आतंकवाद की चुनौतियों से निपटने के लिए 'क्राइम एंड क्रिमनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम' (सीसीटीएनएस) और 'राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड' (एनएटीग्रिड) की स्थापना करना चाहते हैं।
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "एनएटीग्रिड विश्व स्तरीय राष्ट्रीय सुरक्षा डेटाबेस सुनिश्चित करेगा, जिसका सुरक्षा एजेंसियां आवश्यकता के अनुसार प्रयोग कर सकेंगी।" सरकार अक्टूबर या इसके आसपास तक इसकी स्थापना करना चाहती है।
एनएटीग्रिड की तरह ही सरकार सीसीटीएनएस की भी शुरुआत करना चाहती है, जिसमें 20 अरब रुपये खर्च हो सकते हैं। इसके द्वारा पूरे देश में एक नेटवर्क बनाया जाएगा ताकि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।
इस नेटवर्क के जरिए पुलिस स्टेशन स्तर पर अपराध और अपराधियों के बारे सूचनाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications