बिहार में नौका दुर्घटनाओं में 26 मरे (लीड-2)

पटना, 29 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा तथा खगड़िया जिलों में दो नौका दुर्घटनाओं में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से 35 अब तक लापता बताये गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के निकट संबंधियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

दरभंगा जिले के कुशेश्वर थानाक्षेत्र के चौरा गांव में मंगलवार के तड़के कोसी नदी में एक नाव पलटने से नौ लोगों की मौत हो गई। दरभंगा के जिलाधिकारी प्राणमोहन ठाकुर ने बताया कि तड़के कोसी नदी में चौरा गांव के समीप तेज हवाओं के कारण एक नाव पलट गई जिससे नौ लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस नाव पर करीब 17 लोग सवार थे। घटना के बाद आठ लोग तैरकर नदी से बाहर निकल गये।

उधर, खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में करेल नदी में नाव पलटने के बाद से अब तक 17 शव निकाले जा चुके हैं, जिनमें 13 शव महिलाओं के हैं। इस दुर्घटना में अभी तक 30 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है।

खगड़िया जिले के पुलिस अधीक्षक इंद्रानंद मिश्र ने मंगलवार को नदी से अब तक 17 शव निकाले जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि नदी में शवों की तलाश का कार्य चल रहा है। मिश्र के अनुसार घटनास्थल पर बचाव एवं राहत दल सहित चिकित्सकों की एक टीम तैनात कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 15 लोग सोमवार को ही तैरकर नदी से बाहर निकल आए थे।

इधर, मुख्यमंत्री ने दोनों घटनाओं में मारे गए लोगों के निकट संबंधियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

इसके पूर्व खगड़िया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि दशहरे के मौके पर अलौली में लगने वाला मेला देखने के बाद सोमवार रात कुछ लोग नाव द्वारा करेह नदी पार कर रहे थे कि फुलतेरा घाट के समीप उनकी नाव पलट गई। उन्होंने बताया कि इस नाव पर करीब 40-50 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार इस नाव पर सवार लोगों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+