भारत और ईयू के व्यापारियों का सम्मेलन कल से
ईयूएशियान्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक 30 सितम्बर से दो अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में करीब 300 उद्यमियों के शामिल होने की उम्मीद है। ईयू और भारत के बीच वर्तमान में करीब 75 अरब यूरो (लगभग 109 अरब डॉलर) का वार्षिक व्यापार होता है।
मंबई स्थित इंडियन मर्चेट्स चैम्बर (आईएमसी) के अध्यक्ष गुल कृपलानी ने सोमवार को कहा, "हमलोगों के लिए यह एक बहुत अच्छा अवसर है। हमें विश्वास है अगले पांच वर्षो के दौरान ईयू और भारत के बीच व्यापार बढ़कर 20 अरब यूरो (करीब 29 अरब डॉलर) हो जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications