एक साथ मिलकर काम करें दक्षिण एशियाई : शबाना आजमी
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, "यदि हम दक्षिण एशियाई लोग वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं तो हमें एक साथ काम करना होगा। मैं एकरूपता की बात नहीं कर रही हूं। यह उपमहाद्वीप रंग-बिरंगा कालीन है और यही विविधता हमारी ताकत है।"
अभिनेत्री ने बांग्लादेशी कलाकार शहाबुद्दीन का काम देखा। कलाकार ने अपनी पेंटिंग में बांलादेश की स्वतंत्रता के लिए पाकिस्तान के खिलाफ हुए 1971 के युद्ध में लोगों की त्रासदी को दर्शाया है। प्रदर्शनी को 'जय बांग्ला' नाम दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications