भारती-एमटीएन सौदे के संबंध में मंगलवार को फैसला संभव
पिछले वर्ष दो वार्ताओं के विफल होने के बाद भारती एयरटेल और दक्षिण अफ्रीका की एमटीएन ने इस वर्ष 25 मई से सौदे के संबंध में फिर से वार्ता आरंभ की है। एयरटेल ने इससे पहले एमटीएन की सहायक कंपनी बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था, जिससे वार्ता खत्म हो गई थी।
सौदे पर आगे बढ़ने के लिए एमटीएन को दक्षिण अफ्रीका सरकार की मंजूरी चाहिए क्योंकि सरकारी स्वामित्व वाले सार्वजनिक निवेश निगम (पीआईसी) की कंपनी में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्ण समर्थन के आश्वासन के साथ भारत सरकार ने सौदे के लिए हरी झंडी पहले ही दिखा दी है।
अमेरिका के पिट्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इस मुद्दे को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के समक्ष उठाने के बारे में पूछे जाने पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था, "मैंने जुमा से इसका उल्लेख किया। मुझे पूरा विश्वास है कि सौदा आगे बढ़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications