चीन का दौरा करेंगे पुतिन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुतिन का चीन दौरा 12 से 14 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें वह चीनी नेताओं से मुलाकात करेंगे और मध्य एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जियांग यू ने संवाददाताओं को इस संबंध में जानकारी दी। पुतिन की यात्रा से पूर्व दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को लेकर 11 और 12 अक्टूबर को बैठक होगी।
पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक चीन और रूस के बीच कूटनीतिक संबंध के 60 वर्ष पूरा होने के समय हो रही है।
एससीओ का गठन वर्ष 2001 में हुआ था। इसके सदस्य चीन, कजाकिस्तान, किरगिजस्तान, रूस, तजाकिस्तान और उजबेकिस्तान हैं।
इससे पहले एससीओ की बैठक जून में रूस में हुई थी, जिसमें चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ ने हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications