फिलीपींस में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 240 हुई
समाचार एजेंसी डीपीए ने राष्ट्रीय आपदा समन्वय परिषद के हवाले से बताया कि मनीला और उत्तरी प्रांतों में करीब 20 लाख लोग इस तूफान से प्रभावित हैं।
परिषद का कहना है कि इस तबाही की वजह से 370,000 से ज्यादा लोग अस्थाई शिविरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।
फिलीपींस सरकार ने पिछले चार दशक की सबसे भीषण बाढ़ से निपटने के लिए सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय सहायता की अपील की।
रक्षा सचिव गिलबटरे तीयोदोरो ने कहा,"हम लोगों को बुनियादी चीजें मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications