कलावती ने नामांकन वापस लिया
कलावती 'विदर्भ जनसंघर्ष समिति' (वीजेएएस) की उम्मीदवार थीं। वीजेएएस के अध्यक्ष किशोर तिवारी ने कहा, "हमने अब वानी विधानसभा क्षेत्र से एक अन्य गरीब किसान की विधवा बेबीताई बाइस को अपना उम्मीदवार बनाया है।"
कलावती द्वारा उम्मीदवारी वापस लेने पर तिवारी ने कहा कि उन पर कांग्रेस और गैर सरकारी संगठन सुलभ इंटरनेशनल के प्रमुख बिंदेश्वर पाठक का दवाब था।
मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापस लेने का आखिरी दिन है। यहां 13 अक्टबूर को मतदान होगा।
तिवारी ने कहा, "विदर्भ के गरीब किसान की विधवा को इस बार चुनाव में अवश्य जीत हासिल करानी है। हम इसके जरिए आत्महत्या करने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications