कनार्टक में 'शिक्षक' की भूमिका में नरेन्द्र मोदी
मैसूर में मोदी कर्नाटक के मंत्रियों को एक साथ मिलकर काम करने और मानव संसाधन विकास का गुर सिखाएंगे। मोदी के अलावा मंत्रियों को भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और एच.एन.अनंत कुमार भी शिक्षा देंगे।
मंत्रियों को शिक्षित करने का कार्यक्रम मैसूर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुत्तुर में तीन दिनों तक चलेगा। भाजपा ने इसे 'चिंतन-मंथन' का नाम दिया है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने मोदी सोमवार शाम मैसूर पहुंचे।
पार्टी के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि इस कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, "मुख्य वक्ता मोदी, जेटली, कुमार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राज्य ईकाई के कुछ नेता होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications