बांग्लादेश में पूर्व गृह सचिव से होगी पूछताछ
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने मंगलवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। फारुक तत्कालीन प्रधानमंत्री खालिदा जिया (2001-2006) के कार्यकाल में गृह सचिव थे।
हथियारों की बरामदगी के मामले में प्रशासन पहले ही खुफिया विभाग के तीन प्रमुख अधिकारियों से पूछताछ कर चुका है। ये तीनों अधिकारी राष्ट्रीय खुफिया सुरक्षा (एनएसआई) से जुड़े थे। ये सभी चीन से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक प्राप्त करने के मामले में मुख्य भूमिका निभाने के दोषी पाए गए हैं।
वर्ष 2004 में बांग्लादेश के चटगांव तट पर उतारे गए 10 ट्रक विस्फोटक सामग्रियों को सरकारी उर्वरक कंपनी के गोदाम रखा गया था जिसे भारतीय राज्य असम भेजा जाना था। माना जा रहा था कि ये हथियार असम में सक्रिय प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) तक पहुंचाना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications