झारखण्ड में 5 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गुमला जिले के पालकोट पुलिस थाना क्षेत्र के सेमरा जंगल से सोमवार रात चार नक्सलियों को और लातेहार से एक नक्सली को गिरफ्तार किया।
ये चारों नक्सली पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से संबद्ध हैं। इनमें संगठन का सब-जोनल कमांडर पहिंद्रा गोपे भी शामिल है।
नक्सलियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए। लातेहार से पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन के सब-जोनल कमांडर अजय गंजू को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि झारखण्ड के 24 जिलों में से 18 में नक्सली सक्रिय हैं। राज्य में नक्सली हिंसा में अब तक करीब 1,550 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications