बस दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत, 16 घायल
रांची, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड के हजारीबाग जिले में मंगलवार सुबह एक बस के खाई में गिरने से पांच यात्रियों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार रांची से 110 किलोमीटर दूर हजारीबाग जिले के बनही गांव के समीप चालक के नियंत्रण खो देने से बस खाई में जा गिरी।
हादसे में घायल 16 लोगों में से पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में इलाज के लिए भेजा गया है। बस रांची से बिहार के दरभंगा जा रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications