ल्यूपिन ने कोलेस्ट्रॉल-रोधी दवा के अधिकार खरीदे
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में एक नियामक दाखिल करते हुए कहा कि अमेरिकी 'दिवालिया अदालत' की प्रक्रिया के तहत उसने दवा के अधिकारों के साथ संबंधित सम्पत्ति व साजो सामान भी हासिल किया है।
ल्यूपिन के वक्तव्य के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने वाली ऐसी ही समान दवाओं का बाजार पिछले 12 महीनों में 1.9 अरब डॉलर था, इनमें से 'अंतरा' ने रिकार्ड 70 करोड़ डॉलर हासिल किए थे।
ल्यूपिन समूह की अध्यक्ष व मुख्य वित्तीय अधिकारी विनीता गुप्ता ने कहा, "अंतरा पहले से मंजूर वाणिज्यिक उत्पाद है इसलिए हमारा बिक्री व विपणन तुरंत शुरू करने का प्रयास होगा।"
कंपनी ने कहा कि कोलेस्ट्रॉल स्तर कम करने वाले कैप्सूल बनाने के लिए हमने पहले ही एक आवेदन दिया था लेकिन 21 सितम्बर को यही अधिकार एक अन्य भारतीय दवा कंपनी 'डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज' को दे दिया गया।
ल्यूपिन ने वर्ष 2008-09 में 3,914.5 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया था। कर चुकाने के बाद कंपनी का लाभ 501.5 करोड़ रुपये था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications