गिनी में हिंसा, 87 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सोमवार को राजधानी कोनाक्री के स्टेडियम में विपक्षी दल के हजारों कार्यकर्ता सैनिक शासक कैप्टन मूसा डेडिस कमारा के विरोध में इकट्ठा हुए थे।
सैनिक शासन ने विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी स्टेडियम में जमा हुए, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी।
रेडियो फ्रांस इंटरनेशनल (आरएफआई) ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा है कि गोलीबारी में कम से कम 87 लोग मारे गए।
सैन्य शासक कमारा ने पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रपति लानसाना कोंटे की मौत के कुछ घंटे बाद ही बाद सत्ता पर कब्जा कर लिया था। राजधानी में हुई गोलीबारी के संबंध में उन्होंने कहा कि वह फिलहाल मृतकों की संख्या जारी होने और घटना का ब्यौरा मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
कमारा ने कहा, "स्पष्ट रूप से मैं इस घटना के प्रति खेद व्यक्त करता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications