अफगानिस्तान में तालिबानी कमांडर मारा गया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल रजाक याकूबी के हवाले से बताया,"कुंदुज प्रांत में सोमवार शाम पुलिस कार्रवाई में प्रमुख तालिबानी कमांडर मुल्ला राशिद मारा गया।"
राशिद मोटरसाइकिल पर अपने एक सुरक्षाकर्मी के साथ कहीं जा रहा था तभी पुलिसकर्मियों ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। वह मौके पर ही मारा गया जबकि उसका साथी बच निकलने में कामयाब रहा।
इस बारे में तालिबान ने अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications