अफगानिस्तान में बैंक में आगजनी, सुरक्षाकर्मी की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सशस्त्र व्यक्तियों ने बांग्लादेश रूरल एडवांसमेंट कमिटी (बीआरएसी) की एक शाखा की इमारत को आग लगा दी।
अफगानी समाचार पत्र '8 सुभ' ने मंगलवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की।
उल्लेखनीय है कि बीआरएसी अफगानिस्तान में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ऋण मुहैया कराता है। आतंकवादियों ने कुछ दिन पूर्व लोगार प्रांत से बीआरएसी के एक कर्मचारी को अगवा कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications