बिहार में जाली नोट बरामद, 3 गिरफ्तार
पटना, 28 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मोतिहारी जिले के छौड़ादानो थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को एक मकान पर छापामार कर 50,000 रुपये के जाली नोट बरामद किए। इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हीरामनी गांव के एक मकान पर छापामार कर वहां से जाली नोट बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री समेत 50,000 रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुमार के मुताबिक गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उन्होंने बताया है कि वे दूसरे स्थानों से नोट बनाने का कागज लाकर यहां जाली नोट तैयार करते थे। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications