शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांधे
नागपुर, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का व्यक्तित्व प्रभावशाली है और उनका भविष्य उज्जवल है।
बिहार से सांसद सिन्हा ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, "राहुल गांधी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले बहुत ही अच्छे इंसान हैं। उनका भविष्य उज्जवल है।"
सिन्हा ने राहुल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े लोगों के बीच काम कर रहे हैं जो कि तारीफ के काबिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications