पुलवामा में लश्कर के 3 आतंकवादी ढेर, महिला की मौत
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पुलवामा जिले के अमलार गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया।"
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक स्थानीय महिला की भी मौत हो गई। उन्होंने कहा, "पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षाकर्मियों ने गांव में मौजूद आतंकवादियों को चुनौती दी। इस पर आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।"
अधिकारी ने कहा, "मारे गए आतंकवादियों में पाकिस्तान के मुल्तान का रहने वाला जाहिद उर्फ अबू शाहिद और पाकिस्तान का ही अबू दुजाना शामिल है। मुठभेड़ में स्थानीय आतंकवादी मेहराजुद्दीन उर्फ छोटा भी मारा गया।"
पुलिस के अनुसार, "दोनों पाकिस्तानी आतंकवादी फिदायीन थे और वे श्रीनगर में आत्मघाती हमले की साजिश रच रहे थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications