दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यमुना में डूबने से युवक की मौत
पीड़ित की पहचान अरविंद के रूप में हुई है। वह नांगलोई इलाके का निवासी था। वह तिमारपुर के पास यमुना में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने गया था, उसी दौरान वह डूब गया।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमें दोपहर बाद 1.05 बजे एक फोन काल आया कि विसर्जन के दौरान एक लड़का नदी में डूब गया है। उसका शव अपराह्न् चार बजे मिला।"
अधिकारी ने कहा कि लड़के के पिता ने पोस्टमार्टम के लिए मना किया, लिहाजा शव परिवार को सौंप दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications