पायलटों की हड़ताल का बेंगलुरू में मामूली असर
एयर इंडिया के प्रवक्ता वी.चंद्रशेखर ने आईएएनएस को बताया, "बेंगलुरू से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता की तीन उड़ानें निरस्त करनी पड़ीं हैं, क्योंकि अपराह्न् तक इन शहरों से एक भी विमान यहां नहीं उतरा था।"
प्रवक्ता ने कहा कि निरस्त उड़ानों के यात्रियों को जेट एयरवेज और किंगफिशर जैसी निजी कंपनियों के विमानों में सीटें दिलाई गईं।
प्रवक्ता ने कहा, "इस तरह हमारी उड़ानों के लिए टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों को कोई खास परेशानी नहीं हुई। वैसे भी दशहरा के कारण अन्य दिनों की बनिस्बत यात्रियों की संख्या काफी कम थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications