बिहार में नौका पलटने से 3 की मौत
एक अधिकारी ने बताया कि नौका की क्षमता 30 लोगों की थी, जबकि उस पर 60 ग्रामीण सवार थे। उनमें मुख्यरूप से महिलाएं और बच्चे थे। यह नौका दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित एक मेले से लौट रही थी, तभी खगरिया में यह दुर्घटना घट गई।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, "मात्र 15 लोग तैर का सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाए हैं।"
खगरिया जिले के पुलिस प्रमुख अभय सिंह ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि जिला प्रशासन का एक बचाव दल दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया है। अभी तक मात्र तीन शव बरामद हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications