स्वाइन फ्लू के कारण 5 और मौतें
सोमवार को हुई मौतों में दिल्ली, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में हुई एक-एक मौत शामिल है। चंडीगढ़ में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की मूल निवासी एक 12 वर्षीय लड़की इस बीमारी का शिकार हुई है।
चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी एच.सी.गेरा ने आईएएनएस को बताया, "हर्षिता को गंभीर अवस्था में चंडीगढ़ लाया गया था और उसे चैतन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने जब हमें इसकी सूचना दी तब वह जीवन रक्षक यंत्र पर थी।"
केरल में भी एक संदिग्ध मौत हुई है, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि अभी उसकी पुष्टि होनी बाकी है।
देश भर में सोमवार को फ्लू के 177 नए मामले प्रकाश में आए हैं। इसके साथ ही पीड़ितों की संख्या बढ़ कर 9,781 हो गई है। अब तक 41,439 लोगों में स्वाइन फ्लू की जांच की गई है और उनमें से 23.8 प्रतिशत लोगों में फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications