दलाई लामा, डेसमंड टूटू को प्रेम और क्षमा के लिए पुरस्कार
दुनिया में शांति के लिए कार्य करने वालों को पुरस्कृत करने के लिए मिशिगन का फेट्जर इंस्टीट्यूट यह पुरस्कार देता है।
रविवार को तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर करीब 10,000 लोगों के समक्ष 'व्यक्तिगत शांति के माध्यम से विश्व शांति' विषय पर भाषण में दलाई लामा ने कहा कि वास्तविक करुणा विश्व में शांति ला सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रौद्योगिकी दुनिया की शांति के मार्ग में बाधा बनती जा रही है।
उन्होंने कहा, "मेरा विचार है कि प्रौद्योगिकी से लोगों को कुछ लाभ हो सकता है लेकिन इसमें करुणा पैदा करने की क्षमता नहीं है।"
चोट के कारण कनाडा नहीं पहुंचे टूटू ने केपटाउन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहा कि क्षमा, सुलह और अपने साथ के लोगों का ध्यान रखने की क्षमता जैसे गुणों की उपेक्षा के कारण ही समस्याएं बढ़ती हैं।
सम्मेलन में मानवता के समक्ष विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications