एयर इंडिया की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रही। इसके परिणास्वरूप अकेले दिल्ली से ही 11 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

पायलटों की शिकायतों विशेषकर उत्पादकता से संबंधित प्रोत्साहन (पीएलआई) पर ध्यान देने के एयर इंडिया प्रबंधन के आश्वासन के बावजूद पायलटों का कहना है कि उनकी तीन महीने की बकाया राशि के भुगतान पर प्रबंधन के सहमत होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

वरिष्ठ कार्यकारी पायलटों का प्रतिनिधित्व कर रहे कैप्टन वी.के.भल्ला ने आईएएनएस को बताया, "हम इस बात से अप्रसन्न हैं कि तीन महीने के बकाया वेतन के भुगतान के बारे में प्रबंधन ने कुछ भी नहीं कहा है।"

एयर इंडिया के अधिकारी पूरे देश में रद्द हुई सभी उड़ानों का ब्यौरा उपलब्ध नहीं करा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+