सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत
लखनऊ, 28 सितंबर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में मंदिर से दशर्न कर लौट रहे छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि यह हादसा इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में फैजाबाद-टांडा सड़क मार्ग पर हुआ। टांडा के रहने वाले इन श्रद्धालुओं को ले जा रही एक मार्शल जीप पेड़ से टकराकर पलट गई। सभी श्रद्धालु अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे थे।
मिश्रा ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। घायलों को अकबरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications