बेनजीर हत्याकांड में मुशर्रफ को नोटिस (लीड-1)

लाहौर उच्च न्यायालय की रावलपिंडी खंडपीठ के न्यायाधीश एजाज अहमद चौधरी ने दिवंगत भुट्टो के पूर्व प्रोटोकाल अधिकारी चौधरी असलम द्वारा दायर एक याचिका पर यह नोटिस जारी किया है। चौधरी ने भुट्टो की हत्या के मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए यह याचिका दायर की है।

न्यायाधीश चौधरी ने मुशर्रफ के अलावा अन्य लोगों में आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक, संसदीय मामलों के मंत्री बाबर अवान और पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री परवेज इलाही को 28 सितंबर को अदालत में उपस्थित होने के लिए पहली सितंबर को नोटिस जारी किया था।

असलम की याचिका में कहा गया है कि ये सभी व्यक्ति भुट्टो पर की गई गोलीबारी और बम हमले में शामिल थे। लिहाजा इन सबके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

इसके पहले न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा ने इस याचिका की सुनवाई करने से इंकार कर दिया था।

मुशर्रफ फिलहाल एक व्याख्यान देने के लिए ब्रिटेन में हैं। लिहाजा इस नोटिस पर वह कोई प्रतिक्रिया देंगे, इसकी उम्मीद कम है। मुशर्रफ ने जुलाई में सर्वोच्च न्यायालय की उस नोटिस का भी जवाब नहीं दिया था, जिसमें मुशर्रफ द्वारा तीन नवंबर 2007 को लागू किए गए आपातकाल की वैधता पर सुनवाई की जा रही थी। बाद में अदालत ने उनकी उस कार्रवाई को असंवैधानिक करार दे दिया था।

भुट्टो की हत्या की जांच में पाकिस्तान सहित स्कॉटलैंड यार्ड भी कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाया है, क्योंकि भुट्टो के हत्या स्थल को घटना के तत्काल बाद पानी से धो दिया गया था, जिससे सारे सबूत नष्ट हो गए थे।

घरेलू जांच और स्काटलैंड यार्ड की जांच से कोई सुराग नहीं मिलने के बाद इस वर्ष के आरंभ में पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से जांच करने का आग्रह किया था।

संयुक्त राष्ट्र के एक दल ने 24 अगस्त को भुट्टो के जख्मों और उनके इलाज के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए रावलपिंडी के उस अस्पताल का दौरा किया था, जहां हमले के बाद भुट्टो को भर्ती कराया गया था।

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने बेनजीर शहीद हॉस्पीटल के कर्मचारियों के साथ दो घंटे से अधिक समय तक बात की थी।

संयुक्त राष्ट्र का एक अन्य दल जांच को जारी रखने के लिए सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचा है। इस छह सदस्यीय दल के सदस्यों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आंतरिक मंत्रालय तथा कानून अनुपालन से संबद्ध अन्य एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात करने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि बेनजीर हत्याकांड के एक प्रमुख संदिग्ध तालिबान कमांडर बैतुल्लाह महसूद की एक अमेरिकी चालक रहित विमान से हुए हमले में मौत हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+