विश्व के नेताओं ने दी मार्केल को बधाई (लीड-1)
जर्मनी में रविवार को हुए चुनाव में चांसलर एंजेला मार्केल के सत्तारूढ़ गठबंधन ने सत्ता में वापसी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "ओबामा और मार्केल ने इस बात पर सहमति जताई कि जर्मनी में मजबूत सरकार के गठन से दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे।"
फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने भी मेर्कल को फोन करके उनको बधाई दी और उम्मीज जमाई कि वह जर्मनी के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने भी अपने बधाई संदेश में दोनों देशों के बीच जारी आपसी सहयोग की प्रक्रिया के मजबूत होने की उम्मीद जताई।
जीत से प्रसन्न मार्केल ने अपने समर्थकों से कहा, "हम एक स्थाई सरकार चाहते थे, जो देश को आगे ले जाने के लिए व्यापक प्रतिबद्धता दिखाएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications