जम्मू एवं कश्मीर में युवती आतंकवादी को मार गिराया (लीड-1)
पुलिस ने सोमवार को यहां बताया कि करीब 190 किलोमीटर दूर राजौरी के थाना मंडी क्षेत्र के शाधरा गांव में रविवार रात रुखशाना अपने घर में थी। तभी उसके घर में तीन आतंकवादी घुसे। रुखशाना दो साल पहले पहले 10वीं की परीक्षा में विफल होने के कारण उसने पढ़ाई छोड़ दिया है।
आतंकवादियों ने परिवार वालों से रुखशाना को अपने हवाले करने की मांग की, जिसका उसके पिता नूर हुसैन, मां राशिदा और भाई एजाज ने विरोध किया। इसके बाद आतंकवादी बंदूक के कूंदों से परिवार वालों को मारने लगे। तभी राशिदा ने कुल्हाड़ी से एक आतंकवादी पर हमला करके उसे मार डाला। जिसे बाद में लश्कर ए तैयबा के आंतकवादी अबू ओसामा के रूप में पहचाना गया।
इस भिडं़त में एक और आतंकवादी घायल हो गया। इसके तुरंत बाद दोनों आतंकवादी भाग गए। पुलिस अधिकारियों ने रुखशाना की बहादुरी की सराहना की है। पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोड़ा ने रुखशाना को तुरंत सम्मानित करने का संदेश भेजा है।
राजौरी-पुंछ क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक एस. डी. एस. जामवाल ने कहा, "हमने परिवार को पुसिल सुरक्षा मुहैया करवा दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications