परिवहन मंत्री की कार पर तेजाब फेंका
घटना के वक्त गोवा के परिवहन मंत्री कार में सवार नहीं थे।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "परिवहन मंत्री सुदीन धावालिकर के सचिव सर्वेश तालुकदार ने शिकायद दर्ज कराई है। कार धावालिकर की सरकारी गाड़ी है जिसका नम्बर जीए-01-जी-4664 है। घटना के समय यह गैराज में खड़ी थी।"
अधिकारी ने आगे कहा कि कार पर तेजाब फेंका गया है और गाड़ी का नंबर प्लेट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications