पार्किं ग को लेकर गाजियाबाद में ठेकेदार की हत्या

पुलिस ने सोमवार को बताया कि ठेकेदार प्रशांत चौधरी दशहरा उत्सव के लिए अंबेडकर सड़क की सफाई करवा रहा था और यह काम नगर निगम के तहत किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार चौधरी ने अपनी मोटरसाइकिल स्थानीय होटल के सामने पार्किं ग में खड़ी की थी और तीन लोग उसे मोटरसाइकिल वहां से हटाने के लिए कह रहे थे। उसने मोटरसाइकिल हटाने से इनकार कर दिया जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। चौधरी के इनकार करने के बाद गुस्साये लोगों ने पिस्टल निकालकर चौधरी के ऊपर गोली चला दी।

घटना के बाद चिल्लाते हुए तीनों वहां से फरार हो गए इस दौरान उनमें से एक का मोबाइल फोन वहीं गिर गया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

घटना के बाद सफाइकर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद चौधरी को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्राधिकारी राजेश भारती ने बताया कि तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दो हमलावरों की पहचान सुनील यादव और उमेश यादव के रूप में की गई है। दोनों बामहेटा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

भारती के अनुसार हमलावरों में से एक सेना का जवान है। वह यहां छुटटी पर आया था। यदि सैनिक आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके बड़े अधिकारियों को सूचित किया जायेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+